मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार: बिंदल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सुखविन्द्र सिंह

सुक्खू की सरकार को हिमाचल प्रदेश के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार बताया

है। उन्होंने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस की सरकार ने डेढ़ साल

में 25 हजार करोड़ रुपये का कर्ज हिमाचल प्रदेश की जनता पर चढ़ा दिया और

काम के नाम पर कुछ नहीं किया। केन्द्र की मोदी सरकार ने भारी भरकम राशि

आपदा राहत के लिए दी, उन राशियों में सरकार ने बंदरबांट करके जनता के पैसे

का दुरूपयोग किया। चुनाव आने पर वोट मांगने के लिए केवल व केवल भाजपा को

गाली देना, कांग्रेस के पूर्व विधायकों को गाली देना और पूर्व मुख्यमंत्री

को गाली देने के आधार पर कांग्रेस वोट मांग रही है।

बिंदल

ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2022 के चुनाव के

बाद बयान देकर 97 प्रतिशत हिन्दू आबादी का अपमान किया और राष्ट्रीय स्तर पर

कांग्रेस पार्टी का सनातन को समाप्त करने का एजेंडा जोर-शोर से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि ओबीसी आरक्षण का छह प्रतिशत

मुस्लिम को दिया जाए और अल्पसंख्यकों को 15 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

इतना ही नहीं देश के लोगों पर वैल्थ टैक्स के नाम से अमेरिका पैटर्न पर

टैक्स लगाया जाएगा।

बिन्दल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश की

सरकार ने डेढ़ साल में एक भी स्कूल, अस्पताल, कार्यालय, संस्थान आदि नहीं

खोला और प्रदेश की जनता को धोखा देते हुए 1500 संस्थान बंद कर दिए। भाजपा

ने कहा कि चलते अस्पताल, स्कूल, काॅलेज, तहसीलें, उप-तहसीलें, पटवार सर्कल,

वैटनरी डिस्पेंसरिंज आदि जो बंद किए हैं, उसके लिए कांग्रेस पार्टी हिमाचल

प्रदेश की जनता से मांफी मांगे। बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश व

प्रदेश में नेता विहीन, नीति विहीन हो चुकी है। इसलिए सारे देश में

कांग्रेस के लोग पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें