मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में समय से पहले गर्मी की दस्तक, पारा 37 डिग्री के करीब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में समय से पहले गर्मी की दस्तक, पारा 37 डिग्री के करीब

जयपुर। प्रदेश में इस बार गर्मी ने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। पश्चिमी जिलों के साथ अब पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी राजस्थान में भी तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है।प्रदेश में गुरुवार को जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने और गर्मी के और तेज होने की संभावना है।पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश शहरों में तेज धूप रही। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिला। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर में तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिमी जिलों के बाद अब पूर्वी राजस्थान में भी गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जयपुर, अजमेर, उदयपुर, श्रीगंगानगर और कोटा में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।सीकर और सिरोही समेत अन्य शहरों में भी पारा 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। दिन में तेज धूप और गर्मी के बावजूद शाम होते ही हल्की ठंडक से लोगों को राहत मिल रही है।गुरुवार को अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज रहने के आसार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें