मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव 2024: सोशल मीडिया पर मतदाता जागरुकता में राजस्थान देश में अव्वल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सोशल मीडिया रैंकिंग में

राजस्थान ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आयोग द्वारा देशभर में

सोशल मीडिया (एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब) पर मतदाता जागरुकता

में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यह रैंकिंग जारी गई है। मुख्य निर्वाचन

अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी है।

गुप्ता

ने बताया कि आयोग द्वारा अप्रैल माह में सोशल मीडिया के प्रदर्शन के आधार

पर जारी रैंकिंग में राजस्थान और झारखंड ने संयुक्त रूप से पहला स्थान

प्राप्त किया है। सीईओ राजस्थान के एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब

अकाउंट्स पर अप्रैल में माह में करीब 11 लाख इम्प्रेशन मिले हैं। सबसे अधिक

6.83 लाख इम्प्रेशन एक्स पर मिले हैं। इस दौरान एक्स पर पोस्टिंग 240

फीसदी तक बढ़ाई गई। इम्प्रेशन भी 188 फीसदी बढ़ गए। एक्स, इंस्टाग्राम,

फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट्स पर 66,700 से अधिक फॉलोवर थे और अप्रैल में

इनकी संख्या 3,400 बढ़ गई।

मोटिवेशनल स्लोगन के साथ रीजनल कंटेंट-

लोकसभा

आम चुनाव के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए

विशेष कार्य योजना बनाई गई। सीईओ राजस्थान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर

रीजनल कंटेंट को मोटिवेशनल स्लोग्नस के साथ पोस्ट किया गया। मतदान

प्रक्रिया सहित सभी अन्य आवश्यक जानकारी को मतदाताओं तक पहुंचाया गया।

राज्य में मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष ‘मीम’

सीरीज भी चलाई गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए विशेष एसओपी बनाकर जिला

स्तर तक भेजी गई। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए हैशटैग के साथ

पोस्ट किए गए। इसमें सी-विजिल, वीएचए, केवाईसी, सक्षम, सुविधा एप और मतदान

के लिए निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज, मतदान दिवस एवं समय सहित अन्य

जागरुकता गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट्स की गई।

क्रिएटिव डिजाइन सहित 2,500 पोस्ट

गुप्ता

ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के सोशल मीडिया हैंडल्स की 500 से अधिक

पोस्ट को राजस्थान के हैंडल्स पर पुनः प्रभावी तरीके से रीपोस्ट किया गया।

निर्वाचन विभाग के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अप्रैल माह में

दोनों चरणों के मतदान के दौरान करीब 500 क्रिएटिव डिजाइन सहित लगभग 2,500

पोस्ट की गईं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सीईओ राजस्थान के हैंडल पर पोस्ट

किए गए कई क्रिएटिव डिजाइन, ग्राफिक और फोटोग्राफ्स को भारत निर्वाचन आयोग

के हैंडल्स ने भी रिपोस्ट किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें