मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

75वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह : वृक्षारोपण और श्रमदान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर,। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय

आयोजनों की आज से शुरुआत हुई है, जोधपुर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के

निर्देशन में वृक्षारोपण और श्रमदान पुलिस लाइन परिसर से लेकर पुलिस

अधिकारियों के कार्यालय और पुलिस थानों में किया जा रहा है। वहीं सफाई

अभियान के साथ-साथ पुलिस लाइन परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प भी

लिया गया है। कल आयोजित होने वाली परेड को लेकर भी पुलिस लाइन परिसर में

अभ्यास किया गया।

राजस्थान प्रदेश के अन्य जिलों की तरह

जोधपुर में भी राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला के चलते

पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देशन में श्रमदान

से लेकर वृक्षारोपण के साथ सुबह की शुरुआत हुई,डीसीपी मुख्यालय शरद चौधरी

की देखरेख में पुलिस लाइन परिसर से लेकर सभी पुलिस अधिकारियों के कार्यालयो

और पुलिस थानों में सफाई अभियान चला कर श्रमदान किया गया।

मंगलवार

को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के तहत जोधपुर की रातानाडा

स्थित पुलिस लाइन परिसर में पहुंचकर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने

वृक्षारोपण करने के साथ श्रमदान करते हुए इस तीन दिवसीय आयोजन का आगाज

किया। डीसीपी मुख्यालय शरद चौधरी,एडीसीपी नरपत सिंह और पुलिस लाइन के

अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने पूरे पुलिस लाइन परिसर

का जायजा लिया और यहां की व्यवस्थाएं देखकर संतोष व्यक्त करने के साथ पुलिस

लाइन को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

पुलिस

लाइन परिसर में पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने एक साथ श्रमदान करने के

अलावा कल आयोजित होने वाली परेड की भी तैयारी में हिस्सा लिया।

पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण और श्रमदान के

साथ-साथ सभी पुलिस अधिकारियों के कार्यों के अलावा पुलिस थानों में भी यह

अभियान चलाया गया है और सामाजिक सरोकार निभाते हुए नशा मुक्ति अभियान की

जागरूकता के अलावा रक्तदान संबंधित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें