मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान : टोंक में बड़ी कार्रवाई; कार से 150 किलो विस्फोटक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान : टोंक में बड़ी कार्रवाई; कार से 150 किलो विस्फोटक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

टोंक, राजस्थान के टोंक जिले में डीएसटी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बूंदी से टोंक की तरफ एक गाड़ी भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर आ रही है। सूचना मिलते ही डीएसटी की टीम बरौनी थाना इलाके में सतर्क हो गई और जैसे ही गाड़ी को रोका, उसमें छुपाई गई विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली।

गाड़ी में करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला, जिसे यूरिया के कट्टों में छुपाया गया था।

इसके अलावा, 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्ट्रिज और 6 बंडल फ्यूज वायर भी बरामद हुए। एक बंडल में लगभग 183 मीटर वायर थी और कुल मिलाकर 1100 मीटर वायर जब्त किया गया।

डीएसटी ने इस मामले में बूंदी जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है: पहला सुरेंद्र, भंवर लाल पटवा का बेटा, उम्र 48 साल और दूसरा सुरेंद्र मोची, दुलीलालजी का बेटा, उम्र 35 साल। दोनों ही बूंदी जिले के करबर थाना इलाके के रहने वाले हैं।

सिटी सीओ टोंक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई बरौनी थाना इलाके में इसलिए की गई क्योंकि वहां सुरक्षित तरीके से गाड़ी को रोका जा सकता था। उन्होंने बताया कि जांच में यह सामने आया कि आरोपी विस्फोटक बूंदी से टोंक ला रहे थे। अब पता लगाया जा रहा है कि ये विस्फोटक कहां से आया, किसके पास जा रहा था और इसका इस्तेमाल किसके लिए होना था।

उन्होंने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट जैसा विस्फोटक किसी बड़े धमाके या अवैध गतिविधि में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए डीएसटी टीम यह भी देख रही है कि कहीं यह किसी बड़ी साजिश या खनन के काम में तो नहीं इस्तेमाल होने वाला था। हाल ही में दिल्ली और अरावली में भी विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल होने की घटनाएं सामने आई हैं, इसलिए इस मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है।

सिटी सीओ ने कहा कि अनुसंधान अभी भी जारी है और जैसे ही और तथ्य सामने आएंगे, उन्हें जनता के साथ साझा किया जाएगा।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें