मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, 19.90 लाख से अधिक परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, 19.90 लाख से अधिक परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकेण्डरी और सीनियर सैकेण्डरी परीक्षाएं गुरुवार से प्रदेशभर में शुरू हो गईं। पहले दिन सैकेण्डरी में अंग्रेजी अनिवार्य तथा सीनियर सैकेण्डरी में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई।इस वर्ष राज्यभर में कुल 6 हजार 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं में कुल 19 लाख 90 हजार 57 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें सैकेण्डरी के 10 लाख 68 हजार 109 तथा सीनियर सैकेण्डरी के 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय के 4 हजार 122 और प्रवेशिका के 7 हजार 817 परीक्षार्थी भी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। उड़नदस्तों और विशेष दलों की तैनाती की गई है। इस बार अभय कमांड सेंटरों के माध्यम से भी जिलों के परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है।बोर्ड परिसर में परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ तथा सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की और सीसीटीवी कक्ष व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।परीक्षा का समय प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय (मूकबधिर) परीक्षार्थियों के लिए समय प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रखा गया है।बोर्ड परीक्षाओं के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित किए जा रहे हैं। शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति को अपना नाम, पता, टेलीफोन या मोबाइल नंबर अवश्य लिखवाना होगा तथा शिकायत का क्रमांक प्राप्त करना होगा, ताकि समाधान की जानकारी प्राप्त की जा सके। बोर्ड के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632668, 4083549 एवं 4083550 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें