राजस्थान में 13 सीटों पर भाजपा और 09 पर कांग्रेस आगे
जयपुर,। राजस्थान की 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए हुए चुनाव की
मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की
गिनती हुई। शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा- 13, कांग्रेस- 09, सीपीआई
(एम)- 01, आरएलपी- 01 और भारतीय आदिवासी पार्टी- 01 पर आगे है।
निर्वाचन
आयोग की साइट पर सुबह दस बजे तक जारी रुझानों के अनुसार जयपुर शहर से मंजू
शर्मा 59 हजार 753 मतों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस के प्रतापसिंह
खाचरियावास पीछे हैं। जयपुर ग्रामीण: कांग्रेस के अनिल चोपड़ा 23 हजार 755
वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के राव राजेंद्र सिंह अभी पीछे चल रहे
हैं। जोधपुर: गजेंद्र सिंह शेखावत 3 हजार 594 वोट से आगे है। अजमेर से
भागीरथ चौधरी 36 हजार 727 वोट से आगे जबकि रामचंद्र चौधरी पीछे चल रहे हैं।
सीकर से इंडी गठबंधन से माकपा के अमराराम आगे है। भाजपा से स्वामी
सुमेधानदं सरस्वती दूसरे नंबर पर है। उदयपुर से भाजपा के मन्नालाल रावत 28
हजार 767 वोट से आगे है। उदयपुर कलेक्टर रह चुके और कांग्रेस प्रत्याशी
ताराचंद मीणा दूसरे नंबर पर है। बीकानेर से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम
मेघवाल बीकानेर सीट से आगे चल रहे हैं। वे 1764 वोट की बढ़त लिए हुए है।
जबकि गोविंदराम मेघवाल पीछे चल रहे हैं। कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3
हजार 898 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के बागी और कांग्रेस
प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल पिछड़ गए है। अलवर से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र
यादव पहले राउंड के बाद 8 हजार 127 वोट से आगे हैं। जबकि कांग्रेस के ललित
यादव पीछे।
बाड़मेर से कांग्रेस उम्मेदाराम आगे चल रहे हैं। यहां
भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल तीसरे नंबर है। नागौर में
आरएलपी के हनुमान बेनीवाल 5306 मतों से आगे हैं, भाजपा की ज्योति मिर्धा
पीछे चल रही हैं। भरतपुर से कांग्रेस की संजना जाटव करीब 14305 मतों से आगे
हैं। झुंझुनू से कांग्रेस के ब्रजेन्द्र ओला 14934 मतों से आगे हैं, यहां
भाजपा के शुभकरण चौधरी दूसरे नंबर पर है। बांसवाड़ा में भारतीय आदिवासी
पार्टी 44817 मतों से आग्रे हैं, यहां भाजपा के महेन्द्रजीत सिंह मालवीया
दूसरे नंबर है।





