मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

आज से 24 घंटे संचालित होगा राजा भोज एयरपोर्ट, रात में भी आ-जा सकेंगे विमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट मंगलवार से 24 घंटे संचालित होगा। यानी यह एयरपोर्ट रात में भी खुला रहेगा और अब यहां रात में भी विमान आ-जा सकेंगे। एयरपोर्ट प्रशासन ने 24 घंटे एयरपोर्ट शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।अबतक भोपाल यरपोर्ट सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। रात 11 बजे एयरपोर्ट पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। मध्य प्रदेश में अभी सिर्फ इंदौर एयरपोर्ट में ही रात में संचालन होता है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि नाइट में एयरपोर्ट का संचालन होने से फ्लाइट की संख्या के साथ यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा।राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि आज से एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहेगा। अब यहां रात में भी सभी सुविधाएं मिलेंगी। हमने पूरी तैयारी कर ली है। इसका फायदा मेडिकल इमरजेंसी वाले मरीजों को मिलेगा। साथ ही यहां पर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।उन्होंने बताया कि अभी एयरपोर्ट से 32 फ्लाइट का संचालन होता है। नाइट आपरेशन से इनकी संख्या अब 50 पार होने की संभावना है। इंडिगो विंटर शेड्यूल में गोवा और पुणे के लिए भोपाल एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट का संचालन शुरू करेगी। इसके बाद अगले साल जनवरी से एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, पुणे और हैदाराबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें