मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में राज भवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ रखा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल में राज भवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ रखा गया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कोलकाता स्थित राज भवन का नाम बदलकर लोक भवन कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को जारी अधिसूचना तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।राज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में उल्लेख किया गया कि 27 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यपाल के अनुरोध पर उस समय के राज भवन की प्रतीकात्मक चाबी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपी थी, जिसके साथ जन राज भवन की अवधारणा की शुरुआत मानी गई थी।अधिसूचना में कहा गया है कि गृह मंत्रालय द्वारा 25 दिसंबर को जारी किए गए पत्र के अनुसरण में, कोलकाता स्थित राज भवन, फ्लैगस्टाफ हाउस और दार्जिलिंग स्थित राज भवन का नाम अब लोक भवन कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, यह परिवर्तन सभी सरकारी प्रयोजनों के लिए मान्य होगा।राज्यपाल बोस ने कहा कि जन राज भवन की अवधारणा सेवा, पारदर्शिता और लोगों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित थी। पिछले तीन वर्षों में जन राजभवन ने जनता के लिए अनेक रचनात्मक एवं कल्याणकारी कार्यक्रम क्रियान्वित किए हैं। इसका एक आधार लोगों की जरूरतों के समय उनके साथ खड़ा होना था। जब भी राज्य के किसी भी हिस्से में हिंसा, प्राकृतिक आपदा या अत्याचार के आरोप लगे हैं, जन राज भवन लोगों के पास पहुंचा है और मदद का हाथ बढ़ाया है।राज्यपाल ने कहा कि 25 नवंबर 2025 की गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, देश के सभी राजभवनों और राजनिवासों का नाम बदलकर क्रमशः लोक भवन और लोक निवास करने निर्णय लिया गया है। परिणामस्वरूप पश्चिम बंगाल के समस्त राज भवन परिसरों को अब लोक भवन कहा जाएगा।राज्यपाल भवन के एक अधिकारी ने बताया कि नए आदेश के बाद सभी सरकारी लेटरहेड, भवन के मुख्य द्वारों के नाम पट्ट और वेबसाइट पर भी लोक भवन नाम ही प्रदर्शित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें