मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

रायवाला यार्ड-कासरों रेलखंड में गुरुवार को रहेगा पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक, प्रभावित होंगी 16 ट्रेनें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मण्डल वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य

प्रबन्धक/कोचिंग आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद मण्डल के रायवाला

यार्ड-कासरों रेलखंड में विकास एवं मरम्मत कार्य हेतु 28 मार्च को को पावर

एवं ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जिस कारण मुरादाबाद रेल मंडल में 16 ट्रेनें

प्रभावित रहेंगी।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04374

देहरादून-सहारनपुर, गाड़ी संख्या 04373 सहारनपुर- देहरादून, गाड़ी संख्या

04362 ऋषिकेश-हरिद्वार, गाड़ी संख्या 04363 हरिद्वार-ऋषिकेश 28 मार्च को

निरस्त रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट गाड़ियायों में गाड़ी संख्या 14632

अमृतसर- देहरादून जेसीओ 27 मार्च को हरिद्वार तक ही संचालित की जाएगी तथा

हरिद्वार से देहरादून के मध्य निरस्त रहेगी, गाड़ी संख्या 15005

गोरखपुर-देहरादून जेसीओ 27 मार्च को हरिद्वार तक ही संचालित की जाएगी तथा

हरिद्वार से देहरादून के मध्य निरस्त रहेगी, गाड़ी संख्या 14888

बाड़मेर-ऋषिकेश जेसीओ 27 मार्च को हरिद्वार तक ही संचालित की जाएगी तथा

हरिद्वार से ऋषिकेश के मध्य निरस्त रहेगी।

शॉर्ट ओरिजनेट गाड़ियों

में रेलगाड़ी संख्या 14632 देहरादून-अमृतसर जेसीओ 28 मार्च को हरिद्वार से

संचालित की जाएगी तथा हरिद्वार से देहरादून के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी

संख्या 15006 देहरादून-गोरखपुर जेसीओ 28 मार्च को हरिद्वार से संचालित की

जाएगी तथा हरिद्वार से देहरादून के मध्य निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या

14632 ऋषिकेश श्री गंगानगर जेसीओ 28 मार्च को हरिद्वार से संचालित की

जाएगी तथा हरिद्वार से ऋषिकेश के मध्य निरस्त रहेगी। रिशेड्यूलिंग ट्रेन

में गाड़ी संख्या 12017 नई दिल्ली-देहरादून जेसीओ 28 मार्च को नई दिल्ली

रेलवे स्टेशन से 60 मिनट देरी से संचालन किया जायेगा।

गाड़ी संख्या

12018 देहरादून-नई दिल्ली जेसीओ 28 माच को देहरादून रेलवे स्टेशन से 60

मिनट देरी से संचालन किया जायेगा। गाड़ी संख्या 14113 सूबेदारगंज-देहरादून

जेसीओ 27 मार्च को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 120 मिनट देरी से संचालन

किया जायेगा। गाड़ी संख्या 19032 योग नगरी ऋषिकेश- अहमदाबाद जेसीओ 28 मार्च

को योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 60 मिनट देरी से संचालन किया जायेगा।

गाड़ी

संख्या 04360 ऋषिकेश-चंदौसी जेसीओ 28 मार्च को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 60

मिनट देरी से संचालन किया जायेगा। रेग्युलेशन रेलगाड़ी में गाड़ी संख्या

19031 अहमदाबाद -योग नगरी ऋषिकेश जेसीओ 27 मार्च को मार्ग मे 60 मिनट

नियंत्रित कर संचालित किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें