मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा एयरपोर्ट पर बारिश से भरा पानी, सोशल मीडिया पर उठे सवाल; महज 30 मिनट में जलभराव दूर करने का दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा एयरपोर्ट पर बारिश से भरा पानी, सोशल मीडिया पर उठे सवाल; महज 30 मिनट में जलभराव दूर करने का दावा

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर मे मंगलवार को हुई तेज बारिश में पानी भर गया। पानी से पार्किंग तक जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। वही एयरपोर्ट के जनसंपर्क विभाग द्वारा दावा किया गया है कि पानी भरने के 30 मिनट के अंदर ही परिसर से पानी साफ कर दिया गया, तथा विमानों का आवागम सामान्य हो गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में जलभराव के बाद एयरपोर्ट के कर्मचारी पानी निकालने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं । लोगों ने इसके वीडियो बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खराब मौसम के कारण मंगलवार को धर्मशाला की उड़ान भी रद्द कर दी गई। नोएडा एयरपोर्ट कैट-थ्री टेक्नोलॉजी से लैस है और यहां पर मूसलाधार बारिश और कोहरे के दौरान भी सुरक्षित लैंडिंग हो सकती है।

यह एयरपोर्ट, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। यहां से 15 जून को कॉमर्शियल उड़ान शुरू हुई थी। अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं कि यहां की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। मंगलवार को दोपहर के बाद जब बारिश शुरू हुई, तो एयरपोर्ट के टर्मिनल से निकलकर पार्किंग और टैक्सी स्टैंड तक जाने वाले अंडरग्राउंड कंपाउंड में बने सब-वे में पानी भरने लगा। कुछ ही वक्त में पानी पूरे कंपाउंड में फैल गया। यात्रियों को भी परेशानी हुई और उन्हें घूमकर दूसरे रास्ते से एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार तक जाना पड़ा।

कुछ लोगों ने जलभराव की

वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि 11 हजार करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जल निकासी की व्यवस्था तक नहीं है।

वही एयरपोर्ट के जनसंपर्क विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस मामले में कहा बारिश के बाद टर्मिनल और पार्किंग एरिया को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी भर गया था, लेकिन एयरपोर्ट की टीम ने 30 मिनट के अंदर ही व्यवस्था को सामान्य कर दिया। इससे उड़ानों के संचालन या एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें