मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर में बारिश का कहर, मकान गिरने से चार की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मीरजापुर में बारिश का कहर, मकान गिरने से चार की मौत, एक घायल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में लगातार हो रही बारिश कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए आफत बन गई है। मड़िहान थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अलग-अलग स्थानों पर कच्चे मकान और दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों के बाद गांवों में मातम पसर गया और पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

पटेहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रजौहां गांव में बुधवार देर रात कच्चा मकान भरभराकर गिरने से उसके मलबे में दबकर दंपति की मौत हो गई। गांव निवासी 70 वर्षीय रमाशंकर और उनकी 65 वर्षीय पत्नी अशोक कुमारी खाना खाने के बाद मकान में सोए थे। रातभर रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच अचानक मकान जमींदोज हो गया। दोनों मलबे में दब गए।

बगल में टीनशेड के नीचे सो रहे बेटे अजय को मकान गिरने की जानकारी हुई तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला और मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इसी चौकी क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव में भी बुधवार रात कच्चा मकान गिरने से दंपति मलबे में दब गए। ट्यूबवेल वाले मकान में सो रहे 62 वर्षीय केवला देवी और उनके 65 वर्षीय पति हीरा हादसे की चपेट में आ गए। सुबह राहगीरों की नजर पड़ने पर ग्रामीणों ने मलबा हटाया। तब तक केवला देवी की मौत हो चुकी थी। घायल हीरा को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं बरौंधा चौकी क्षेत्र के निबावल गांव में लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार गिरने से 46 वर्षीय आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आशा देवी पति लाल बिहारी कोल के साथ मकान में सो रही थीं। रात में लाल बिहारी टार्च लेकर स्थिति देखने के लिए उठे, लेकिन पत्नी को बाहर निकालने के लिए सचेत कर पाते, इससे पहले ही दीवार भरभराकर गिर गई और आशा देवी मलबे में दब गईं।

परिजन उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल मीरजापुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर बरौंधा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगातार बारिश के बीच हुई इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। एक ही थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोगों की जान चली जाने से गांवों में शोक का माहौल है। पुलिस ने संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कच्चे मकानों और जर्जर भवनों को लेकर प्रशासन सतर्क

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों और जर्जर भवनों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने तथा पीड़ित परिवारों को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से बारिश के दौरान जर्जर एवं कच्चे मकानों में रहने से बचने और सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें