मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गा पूजा में भी नहीं थमेगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुर्गा पूजा में भी नहीं थमेगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सितंबर के दूसरे पखवाड़े में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले सप्ताह राज्य के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो सकता है। इस समय मानसूनी अक्षरेखा दक्षिण ओडिशा के पास स्थित है, जो जल्द ही उत्तर की ओर खिसककर दक्षिण बंगाल पर आ सकती है। इसके प्रभाव से राज्य में बिखरी हुई बारिश देखने को मिलेगी। दुर्गा पूजा से पहले लगातार बारिश आयोजकों और कुम्हारों के लिए भी परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार दोपहर तक दक्षिण बंगाल में तेज गर्मी और उमस बनी रहेगी। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बिखरी हुई बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्व व पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, बाँकुड़ा और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है। गुरुवार और शुक्रवार को पूरे दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जिससे उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि शनिवार से तापमान फिर बढ़ेगा और उमसजनित गर्मी लौट सकती है।

उत्तर बंगाल में बुधवार रात तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अलीपुरद्वार में अति भारी बारिश जबकि दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार से बारिश की तीव्रता कुछ कम होगी, लेकिन रविवार तक इन पांचों पहाड़ी जिलों में छिटपुट बारिश होती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें