मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर में भारी वर्षा की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दक्षिण बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मंगलवार को मौसम मिला-जुला रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में आंशिक से घने बादल छाए रहेंगे तथा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और वज्रपात के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, उत्तर बंगाल के पर्वतीय और तराई क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

कोलकाता में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कोलकाता सहित हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, नदिया तथा मुर्शिदाबाद जिलों में दोपहर बाद मौसम के बदलने और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अधिक आर्द्रता के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में मानसूनी गतिविधियां अधिक सक्रिय बनी हुई हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलजमाव तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

मछुआरों और नदी तटीय क्षेत्रों के निवासियों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी संबंधित जिलों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें