मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाताः रातभर मूसलाधार बारिश के बीच करंट लगने से 5 लोगों की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोलकाताः रातभर मूसलाधार बारिश के बीच करंट लगने से 5 लोगों की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

कोलकाता। कोलकाता और आसपास के इलाकों में रातभर हुई तेज बारिश के बीच मंगलवार सुबह अलग-अलग इलाकों में करंट लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। सोमवार रात से लगातार हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं। ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण रेल और मेट्रो यातायत भी प्रभावित हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, नेताजी नगर में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। वह पेशे से फल बेचने वाला था और मंगलवार सुबह जमा पानी में साइकिल चला रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और उसने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को छू लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी समय तक उसका शव पानी में पड़ा रहा और इलाके में शॉर्ट सर्किट के कारण दमकलकर्मी भी अंदर नहीं जा पाए। स्थिति को देखते हुए तुरंत सीईएससी को बिजली काटने की सूचना दी गई।इसी तरह, कालिकापुर, गड़ियाहाट के बालीगंज प्लेस और बिनियापुकुर में भी करंट लगने से तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, एकबालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे जितेंद्र सिंह (उम्र 60 वर्ष) करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तुरंत एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इस घटना पर केंद्र के शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में करंट लगने से हुई कई मौतों से वे अत्यंत दुखी हैं। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद दी जाए।इस बीच सीईएससी ने भी लोगों से अपील की है कि वे जलजमाव वाली सड़कों पर बिजली के खंभों, पिलर बॉक्स और तारों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए 033-3501-1912 नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें