मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आईएमडी ने जताई तेज आंधी की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आईएमडी ने जताई तेज आंधी की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह बारिश हुई, जिससे बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा, बादल छाए रहने, बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के अनुसार, इन दो दिनों में एक या दो बार बारिश या आंधी-तूफान की संभावना भी जताई है। 9 अप्रैल को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ होने की उम्मीद है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। इसके चलते हवा की रफ्तार बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है, जिससे खासकर सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।

इससे पहले सोमवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, 7 अप्रैल को न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री और अधिकतम लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 8 अप्रैल को तापमान और गिर सकता है, जिसमें न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम करीब 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं, मंगलवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता “मध्यम” श्रेणी में रही, जहां एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। अनुमान है कि 9 अप्रैल तक हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में बनी रहेगी।

सोमवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में थी। आनंद विहार में एक्यूआई 212, अशोक विहार में 118, बवाना में 143, चांदनी चौक में 110 और आरके पुरम/सीआरआरआई मथुरा रोड पर 134 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में इंदिरापुरम में 149, संजय नगर में 167 और वसुंधरा में 158 एक्यूआई दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें