मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

हिप्र और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 29 जनवरी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दो दिनों में

मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों

में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ बारिश होने की

संभावना है। 31 दिसंबर को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश

होने की संभावना है।

सोमवार को मौसम विभाग के वैज्ञानिक सोमा सेन

ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर-पश्चिम हिमालय को प्रभावित करना शुरू

कर दिया है। 31 जनवरी के आसपास एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

उन्होंने

कहा कि इस शीतकालीन मौसम के दौरान पश्चिमी हिमालय पर अधिक वर्षा और

बर्फबारी की गतिविधि की उम्मीद की जा रही है। 31 जनवरी और एक फरवरी को

जम्मू और कश्मीर में भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। एक फरवरी

और 2 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में, और 2 फरवरी को उत्तराखंड में बारिश की

संभावना है। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा के निकटवर्ती मैदानी इलाकों में

भी बारिश की संभावना है। मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर

प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें