मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण बंगाल में 15 अगस्त तक बरसेंगे बादल, कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दक्षिण बंगाल में 15 अगस्त तक बरसेंगे बादल, कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता। मौसम विभाग ने बुधवार को बंगाल के तटीय जिलों में बहुत भारी बारिश और शनिवार तक दक्षिण बंगाल के बाकी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके पीछे बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बना अवदाब मुख्य कारण है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना है। यह समुद्र तल से लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके कारण, बुधवार को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब बनने की संभावना है।

इसके परिणामस्वरूप, अगले कुछ दिनों में दक्षिण और उत्तर बंगाल के कई जिलों में बारिश बढ़ेगी।

पूर्वानुमान के अनुसार, आज दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

कोलकाता, हावड़ा, हुगली और बांकुरा जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही, आंधी-तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

गुरुवार को पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम, बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिमी बर्दवान जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को पूर्वी बर्दवान, पश्चिमी बर्दवान, पुरुलिया और बीरभूम जिलों में और शनिवार को बीरभूम, पूर्वी बर्दवान और नदिया में भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तरी बंगाल में भी बारिश जारी रहेगी। गुरुवार को जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

14 अगस्त को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार इन पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 15 अगस्त को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार को कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 32.06 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 00.02 डिग्री ज़्यादा है। न्यूनतम तापमान 25.07 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 01.01 डिग्री कम है।

इस बीच, पुरुलिया जिले में मंगलवार शाम को हुई एक घटना में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ लोग घायल हो गए।

पुरुलिया के जॉयपुर पुलिस स्टेशन इलाके में धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से चार महिला मजदूर घायल हो गईं। उन्हें बचाकर जॉयपुर ब्लॉक हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने सुनीता गोपे (50) नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी ओर बलरामपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले रंगडी गांव के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग गौर गराई की खेत में गाय चराते समय आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

अरशा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में एक और घटना हुई।

खेत में बकरियां चराकर घर लौट रही भारती महतो (51) नाम की एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

वहीं, उसी पुलिस थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में बिजली गिरने से सचिनाथ महतो (45) नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह खेत में काम कर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें