मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

सांतरागाछी के पास ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सांतरागाछी के पास ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

खड़गपुर/हावड़ा। सांतरागाछी रेल क्षेत्र में मंगलवार रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सांतरागाछी रेल यार्ड की ओर जा रही एक ट्रैक मेंटेनेंस ट्रेन के दो कोच अचानक पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार कम थी, जिससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना के कारण रेल यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।दक्षिण पूर्व रेलवे सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात पद्मपुकुर स्टेशन से सांतरागाछी रेल यार्ड की ओर रवाना हुई ट्रैक मेंटेनेंस ट्रेन बाकसारा लेवल क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गई। इसी दौरान ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। झटके के बाद ट्रेन अप लाइन पर ही रुक गई।घटना के बाद शालीमार और सांतरागाछी स्टेशनों के बीच रेल परिचालन बाधित हो गया। इसका असर दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल पर भी पड़ा। पहले से ही हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं, ऐसे में इस घटना के बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों को धीमी गति से चलाना पड़ा।लाइनच्युत होने की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सांतरागाछी रेल यार्ड से दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी गई और युद्धस्तर पर बहाली कार्य शुरू किया गया। देर रात तक प्रयास कर लाइन से उतरे कोचों को दोबारा पटरी पर चढ़ाया गया।रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन की गति कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बहाली कार्य पूरा होने के बाद हावड़ा-सांतरागाछी रेल मार्ग पर ट्रेन परिचालन कुल मिलाकर सामान्य कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें