मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, जोधपुर में सड़कों पर घुटनों तक पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, जोधपुर में सड़कों पर घुटनों तक पानी

जयपुर। राजस्थान में मानसून फिलहाल सक्रिय है और दक्षिणी जिलों में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 8 जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही, जालौर और प्रतापगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।बुधवार को जयपुर, जोधपुर और भरतपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। जोधपुर में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे बाइकें फंस गईं और कई गाड़ियां पानी में बहने लगीं। जालौर जिले के लोतरा में बुधवार को लूणी नदी में बोलेरो बह गई, जिसमें मां और दो बेटियों की मौत हो गई। वहीं, मंगलवार को सुकड़ी नदी में बहे छह युवकों में से चार के शव बुधवार को मिल चुके हैं। नागौर के जसनगर में नेशनल हाइवे-458 पर लूणी नदी पुलिया के ऊपर से बह रही है, जिस कारण ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक दक्षिणी राजस्थान में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने सितंबर के पहले सप्ताह तक भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। राजस्थान के कई जिलों में बुधवार को वर्षा दर्ज हुई। सबसे अधिक 34 मिमी बारिश उदयपुर के सलूंबर में रिकॉर्ड की गई। जयपुर, करौली, प्रतापगढ़, झुंझुनूं, झालावाड़, भीलवाड़ा, अजमेर और बांसवाड़ा समेत अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज हुई। इस सीजन में अब तक राज्य में औसतन 546.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्यत: 350 मिमी होती है।बुधवार को राज्य में सबसे गर्म जिला जैसलमेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में भी 37 डिग्री तापमान रहा। वहीं सबसे ठंडा स्थान नसीराबाद रहा, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 17.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 25.5 डिग्री दर्ज हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें