मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे मनाएगा स्टेशनों के शताब्दी समारोह : बीकानेर स्टेशन महोत्सव सात से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे मनाएगा स्टेशनों के शताब्दी समारोह : बीकानेर स्टेशन महोत्सव सात से

जयपुर। भारत में रेल संचालन की शुरुआत हुए 172 वर्ष हो चुके हैं। इन वर्षों में धीरे धीरे पूरे भारतवर्ष में रेल का विकास हुआ है। कईं रेल मार्गों और स्टेशनों को बने सौ से अधिक वर्ष बीत चुके हैं। ये स्टेशन भवन अब हमारी विरासत बन चुके है। इन्हीं विरासतों को सहेजने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों के शताब्दी समारोह मनाने का निर्णय लिया है। इस क्रम उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर स्टेशन पर स्टेशन महोत्सव मनाया जाएगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार बीकानेर स्टेशन पर 07 से 13 नवंबर तक स्टेशन महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर बीकानेर स्टेशन के विकास के ऐतिहासिक सफर को दर्शाती हुई एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रथम दिन 07 नवंबर को प्रदर्शनी का अवलोकन करने मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन राम मेघवाल, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्यमंत्री, भारत सरकार , बीकानेर स्टेशन आयेंगे। जेठानंद व्यास, सांसद/बीकानेर (पश्चिम) विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। साथ ही अमिताभ, महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे, रेलवे के कई उच्च अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे।स्टेशन महोत्सव में प्रदर्शनी के साथ-साथ बच्चों के लिए चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान, स्टेशन भवन पर विशेष थीम आधारित रोशनी, स्काउट व गाइड द्वारा बैंड का प्रदर्शन आदि कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें