मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

यात्रियों की शिकायत पर रेलवे का फैसला, स्टेशनों पर विज्ञापन जिंगल बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यात्रियों की शिकायत पर रेलवे का फैसला, स्टेशनों पर विज्ञापन जिंगल बंद

खड़गपुर। यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर बजाए जा रहे विज्ञापन जिंगल को रविवार रात जारी आधिकारिक सूचना के बाद तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को काफी राहत मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खड़गपुर मंडल के कई स्टेशनों पर लंबे समय से लगातार विज्ञापन जिंगल प्रसारित हो रहे थे। इससे यात्रियों को न केवल मानसिक असुविधा हो रही थी, बल्कि आवश्यक रेलवे घोषणाएं भी कई बार स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं देती थीं। यात्रियों का कहना था कि लगातार शोर के कारण ट्रेन के आगमन और प्रस्थान की सही जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी, जिसके चलते कुछ यात्रियों की ट्रेन तक छूट गई।बीते कुछ दिनों में इस संबंध में रेलवे को विभिन्न माध्यमों से बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने पूरे मामले की समीक्षा की। इस क्रम में संबंधित विज्ञापन प्रसारण से जुड़े टेंडर की भी जांच की गई। समीक्षा के बाद रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उक्त विज्ञापन टेंडर को रद्द करने का निर्णय लिया।रेलवे द्वारा रविवार रात आधिकारिक रूप से सूचना जारी किए जाने के बाद खड़गपुर मंडल के स्टेशनों पर केवल ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक घोषणाएं ही प्रसारित की जा रही हैं। इससे स्टेशनों पर अनावश्यक शोर-शराबे में कमी आई है और यात्रियों को अपेक्षाकृत शांत माहौल मिल रहा है।रेलवे के इस फैसले का यात्रियों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह निर्णय जनहित में लिया गया है और इससे यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ मानसिक शांति भी सुनिश्चित होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें