मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे फिर से रफ्तार भरने को तैयार, 70 फीसद निरस्त ट्रेनों को चलाने की हुई तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भारतीय रेलवे ये ट्रेनें अभी पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा चलाई जा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में 18 जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें निरस्त हैं इन्हें फिर से चलाया जाएगा। ये सभी स्पेशल ट्रेनें दिल्ली व मुंबई रूट चलाई जाएंगी ।

नई दिल्ली : कोरोना के कम होते नए मामलों के बीच एक बार फिर भारतीय रेलवे रफ्तार भरने को तैयार है। रेलवे बोर्ड की पहल पर कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें फिर से शुरू की जा रही हैं। ये ट्रेनें अभी पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा चलाई जा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में 18 जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें निरस्त हैं, इन्हें फिर से 15 जून से चलाया जाएगा। ये सभी स्पेशल ट्रेनें दिल्ली व मुंबई रूट चलाई जाएंगी। हालांकि, अभी निरस्त पैसेंजर और डेमू ट्रेनों के संचालन पर कोई विचार नहीं किया गया है। दिल्ली व मुंबई रूट पर और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

पूर्वी मध्य रेलवे ने 24 विशेष यात्री ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू कीं

वहीं, पूर्वी मध्य रेलवे ने उन ट्रेनों का विवरण साझा किया है जिनकी सेवाएं 5 और 6 जून से बहाल की जा रही हैं। इन ट्रेनों को पहले रेलवे द्वारा जोन के विभिन्न वर्गों में निलंबित कर दिया गया था। पूर्व मध्य रेलवे ने एक ट्वीट में उन ट्रेनों का विवरण साझा किया जिनकी सेवाएं बहाल की जा रही हैं। रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि इन स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज, टाइमिंग और रूट वही रहेगा जो पहले की तरह था।

पांच और छह जून से शुरू होने वाली ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन संख्या 05591/0552 दरभंगा-हरनगर डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू

ट्रेन संख्या 05579 दरभंगा-झांझारपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू

ट्रेन संख्या 05580 झंझारपुर-दरभंगा डेमू पैसेंजर स्पेशल 6 जून से शुरू

ट्रेन संख्या 05230/05229 सहरसा-बरहरा कोठी डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू

ट्रेन संख्या 05238/05237 बरहरा कोठी-बनमनखी डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू

ट्रेन संख्या 03224/03223 राजगीर-फतुहा मेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से से शुरू

ट्रेन संख्या 03641/03642 पं दीन दयाल उपाध्याय जं-दिलदारनगर जं पैसेंजर स्पेशल 5 जून से फिर से शुरू

ट्रेन संख्या 03647/03648 दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू

ट्रेन संख्या 03356/03355 गया-किउल मेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से शुरू

ट्रेन संख्या 05519/05520 वैशाली-सोनपुर डेमू स्पेशल 5 जून से शुरू

ट्रेन संख्या 03368 सोनपुर-कटिहार मेमू स्पेशल 5 जून से शुरू

ट्रेन संख्या 03367 कटिहार-सोनपुर मेमू स्पेशल 6 जून से शुरू

बिहार और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को बड़ी राहत

वहीं, दूसरी ओर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को बड़ी राहत देने का एलान किया है। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश व बिहार के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए गोरखपुर-पनवेल, दिल्ली-गोरखपुर, तथा छपरा-पनवेल के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा रही हैं। यह ट्रेनें उत्तर प्रदेश के झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, सीतापुर, बलिया जैसे शहरों से होकर गुजरेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें