मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

11 महीनों में यात्रियों से रेलवे को 56 करोड़ 13 हजार 183 रुपये का राजस्व प्राप्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
11 महीनों में यात्रियों से रेलवे को 56 करोड़ 13 हजार 183 रुपये का राजस्व प्राप्त

समस्तीपुर।समस्तीपुर जंक्शन से जनवरी 2025 से नवंबर 2025 के बीच कुल 33 लाख 93 हजार 211 यात्रियों ने रेल यात्रा की। इन 11 महीनों में यात्रियों से रेलवे को 56 करोड़ 13 हजार 183 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।आंकड़ों के अनुसार यात्रियों की संख्या और आय में महीने-दर-महीने उतार–चढ़ाव देखने को मिला।रेलवे आंकड़ों के अनुसार वर्ष की शुरुआत जनवरी महीने में 2 लाख 58 हजार 879 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 4 करोड़ 40 लाख 18 हजार 469 रुपये का राजस्व मिला। फरवरी में यात्रियों की संख्या बढ़कर 2 लाख 81 हजार 766 हुई और राजस्व 4 करोड़ 52 लाख 05 हजार 415 रुपये रहा। मार्च में 2 लाख 91 हजार 338 यात्रियों से 4 करोड़ 78 लाख 41 हजार 883 रुपये की आमदनी दर्ज की गई।अप्रैल में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और 3 लाख 59 हजार 280 यात्रियों से रेलवे को 5 करोड़ 21 लाख 03 हजार 827 रुपये का राजस्व मिला। मई में यह आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 75 हजार 670 यात्री और 5 करोड़ 88 लाख 71 हजार 298 रुपये तक पहुंच गया।जून में यात्रियों की संख्या घटकर 3 लाख 62 हजार 553 रही, लेकिन राजस्व बढ़कर 6 करोड़ 54 लाख 02 हजार 037 रुपये हो गया। जुलाई में 3 लाख 00 हजार 043 यात्रियों से 5 करोड़ 38 लाख 48 हजार 207 रुपये की कमाई हुई। अगस्त में 2 लाख 77 हजार 860 यात्रियों से 4 करोड़ 83 लाख 26 हजार 467 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।सितंबर में साल का सबसे कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला। अक्टूबर में यात्रियों की संख्या बढ़कर 2 लाख 82 हजार 138 हुई, लेकिन राजस्व 3 करोड़ 88 लाख 30 हजार 850 रुपये तक ही सीमित रहा। वहीं, नवंबर में यात्रियों की संख्या बढ़कर 3 लाख 50 हजार 783 पहुंच गई और रेलवे को वर्ष की सर्वाधिक आय प्राप्त हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें