मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ की रकम बरामद, रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ की रकम बरामद, रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हैदराबाद। सिकंदराबाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ रुपए से अधिक की हवाला रकम जब्त की है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 मई को ट्रेन संख्या 17057 देवगिरी एक्सप्रेस में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को बोलारम और मलकाजगिरी रेलवे स्टेशनों के बीच दोपहर करीब 3 बजे पकड़ा गया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान विजय अंबादास गुप्ता (40) के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के अमरावती जिले के साई नगर, बृंदावन कॉलोनी का निवासी है।

पूछताछ में विजय गुप्ता ने बताया कि 25 मई को उसे मुंबई में 'कांथा ज्वेलरी' चलाने वाले संतोष सेठ नामक व्यक्ति से 1 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपए मिले थे। संतोष सेठ के निर्देश पर वह यह रकम देवगिरी एक्सप्रेस से सिकंदराबाद ला रहा था, ताकि इसे सिकंदराबाद के मोंडा मार्केट में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले बंटी को सौंप सके।

पुलिस के मुताबिक, इस रकम को पहुंचाने के बदले विजय गुप्ता को 5,000 रुपए देने की बात कही गई थी। शुरुआती जांच में यह रकम ज्वेलरी कारोबार से जुड़े हवाला लेन-देन की बताई जा रही है।

हालांकि आरोपी नगदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका और न ही रकम के स्रोत, स्वामित्व और उपयोग को लेकर संतोषजनक जवाब दे पाया। इसके बाद दो पंच गवाहों की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन, पहचान पत्र और यात्रा टिकट भी जब्त कर लिया।

जब्त की गई नगदी में 500 रुपए के 24,000 नोट यानी 1.20 करोड़ रुपए, 200 रुपए के 300 नोट यानी 60 हजार रुपए और 100 रुपए के 2,100 नोट यानी 2.10 लाख रुपए शामिल हैं।

यह कार्रवाई जीआरपी सिकंदराबाद के थाना प्रभारी बी. साईश्वर गौड़, एसआईआरपी टी. माधव और उनकी टीम ने आरपीएफ अधिकारियों के साथ मिलकर की। कार्रवाई की निगरानी रेलवे पुलिस अधीक्षक संदीप आईपीएस समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने की। रेलवे एवं सड़क सुरक्षा के आईजी के. रमेश नायडू आईपीएस ने इस कार्रवाई के लिए जीआरपी सिकंदराबाद और आरपीएफ टीम की सराहना की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें