मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे परीक्षा: हावड़ा-रूपसा रूट पर विशेष मेमू ट्रेनों का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे परीक्षा: हावड़ा-रूपसा रूट पर विशेष मेमू ट्रेनों का ऐलान

खड़गपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने हावड़ा और रूपसा के बीच तीन जोड़ी विशेष मेमू ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें अगस्त में निर्धारित तिथियों पर चलेंगी।

रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, गाड़ी संख्या 08001 और 08003 हावड़ा से शाम 6:00 बजे तथा रात 11:55 बजे प्रस्थान कर क्रमशः रात 10:40 बजे और अगले दिन सुबह 5:35 बजे रूपसा पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का संचालन 02, 03, 04, 05, 08, 09, 10, 11, 12 और 13 अगस्त को होगा।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08005 हावड़ा से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे रूपसा पहुंचेगी। यह ट्रेन 03, 04, 05, 06, 09, 10, 11, 12 और 14 अगस्त को चलेगी।

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 08002 रूपसा से दोपहर 12:45 बजे चलकर शाम 5:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08004 शाम 4:25 बजे प्रस्थान कर रात 9:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 08006 रात 8:20 बजे चलकर अगले दिन रात 1:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इन तीनों ट्रेनों का संचालन 03, 04, 05, 06, 09, 10, 11, 12, 13 और 14 अगस्त को होगा।

इन विशेष ट्रेनों का ठहराव मेचेदा, पांसकुड़ा, खड़गपुर और जलेश्वर स्टेशनों पर होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें