मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में किया यूएसबीआरएल परियोजना का दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली । रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती जया वर्मा सिन्हा ने यूएसबीआरएल परियोजना का दौरा कर गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री शोभन चौधुरी, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, श्री संदीप गुप्ता, सीएओ, यूएसबीआरएल, श्री संजय गुप्ता, सीएमडी, केआरसीएल, श्री वी.पी. सिंह, पीसीई, उत्तर रेलवे, श्री यू.सी. जोशी, पीसीओएम, उत्तर रेलवे एवं श्री संजय साहू, मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर और यूएसबीआरएल परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

श्रीमती जया वर्मा सिन्हा ने अपने निरीक्षण दौरे की शुरुआत कटरा से सुरंग संख्या टी-33 (पुरानी सुरंग टी-1) से की। उन्होंने मोटर ट्रॉली निरीक्षण किया, तत्पश्चात् सुरंग टी-33 केे महत्वपूर्ण प्रगतिशील कार्य का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने अत्यंत चुनौतीपूर्ण भूगर्भीय परिस्थितियों में परियोजना टीम द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्य की प्रशंसा की और उन्हें सभी सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को परियोजना के शेष कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश दिये ताकि कटरा-रियासी सेक्शन को शीघ्र जोड़ा जा सके।

उन्होंने अपने मोटर ट्रॉली निरीक्षण के दौरान सुरंग टी-34 (पुरानी सुरंग टी-2) से आगे बढ़ते हुये अंजी ब्रिज, रियासी स्टेशन, बक्कल स्टेशन, चिनाब ब्रिज से होते हुए दुग्गा रेलवे स्टेशन तक ट्रैक, ईएंडएम, एसएंडटी और आरई कार्यों का निरंतर निरीक्षण किया और इन कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

सीआरबी ने उत्तर रेलवे, केआरसीएल और इरकॉन के अधिकारियों के साथ चिनाब ब्रिज साइट पर यूएसबीआरएल परियोजना से जुड़े प्रगति कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की गति पर संतोष व्यक्त किया और परियोजना अधिकारियों को सभी शेष कार्यों, विशेष रूप से सुरंग टी-1 और सावलकोट यार्ड से जुड़े कार्यों पर बारीकी से नज़र रखने के निर्देश दिये ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कार्य में कोई देरी न हो।

हर प्रकार की भूगर्भीय, प्रकृतिक एवं मौसम संबंधी चुनौतियों के बावजूद परियोजना के बचे हुए हिस्से पर कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। भारतीय रेल प्रतिदिन कश्मीर घाटी को शेष रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के करीब पहुंच रही है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें