मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे के तीन विभाग करेंगे अमरोहा रेल हादसे की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुरादाबाद,। अमरोहा में शनिवार शाम को हुए रेल हादसे की जांच के लिए

टीम गठित कर दी गई है। हादसे की जांच रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग, कैरिज

एंड वैगन विभाग व ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी करेंगे। अमरोहा में रविवार

सुबह 6 डाउनलाइन का ट्रैक सुचारू रूप से चालू हो गया। कुछ घंटे में अप लाइन

ट्रैक भी चालू हो जाएगा।

गोंडा से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी

संख्या 32612 शनिवार शाम 7 बजे के लगभग अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट

गई थी। तेज धमाके के साथ इस मालगाड़ी के एक के बाद एक 10 वैगन पलट गए।

गनीमत रही कि मालगाड़ी का इंजन बेपटरी नहीं हुआ, वरना यह हादसा और अधिक

गंभीर हो जाता। इस हादसे से रेलवे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आज

तड़के तक दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर चलने वाली लगभग 34 रेल गाड़ियों की

आवाजाही आई प्रभावित हुई हैं। हादसे के बाद रेल अधिकारियों ने बताया था कि

मालगाड़ी टैंकर और कंटेनर लेकर जा रही थी। यह गाड़ी अप लाइन पर चल रही थी।

अमरोहा यार्ड में हादसे के बाद ट्रैक के अलावा ओएचई व खंबे क्षतिग्रस्त

होने से रेलवे विद्युत सप्लाई बाधित हो गई।

इस हादसे की जांच रेलवे

के इंजीनियरिंग विभाग, कैरिज एंड वैगन विभाग व ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी

करेंगे। शुरुआती स्तर पर मालगाड़ी के दोनों ड्राइवरों के बयान दर्ज कर लिए

गए हैं। वहीं ट्रेन के गार्ड और स्टेशन मास्टर से भी पूछताछ की गई है।

उत्तर

रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य

गुप्ता ने रविवार को बताया कि रविवार सुबह 6 डाउनलाइन का ट्रैक सुचारू रूप

से चालू हो गया है। सुबह 9 बजे ओएचई की फिटनेस चेक कर ली गई है। कुछ घंटे

में अप लाइन ट्रैक को भी चालू कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें