मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

एक हजार करोड़ की जमीन मामले में आरोपितों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। एक हजार करोड़ से अधिक की जमीन पर अवैध कब्जे मामले को

लेकर कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपितों की तलाश में कोतवाली पुलिस

समेत कई थानों की पुलिस टीम के साथ कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। हालांकि

इस दौरान कोई खास सफलता हाथ नहीं लग सकी।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी

श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर नगर कोतवाली में गत दिनों एक हजार

करोड़ से अधिक की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दर्ज हुए मुकदमे के

आरोपितों की तलाश लगातार जारी है। नामजद आरोपितों कुछ पत्रकारों का भी नाम

है। मंगलवार की रात कोयला नगर निवासी सोनू पांडेय उर्फ विवेक पांडेय,

बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के चालीस दुकान निवासी राहुल बाजपेई और सोनू के

बहनोई रज्जन तिवारी निवासी परेड थाना मूलगंज के घर छुपे होने की सूचना

मिली। इस सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त बाबू पुरवा अमरनाथ यादव, सहायक पुलिस

आयुक्त चकेरी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में दो टीमें गठित करके संभावित

स्थानों पर दबिश दी गई।

उक्त कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक

मूलगंज, प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज, प्रभारी निरीक्षक ग्वालटोली, प्रभारी

निरीक्षक फजलगंज, प्रभारी निरीक्षक जूही, प्रभारी निरीक्षक काकादेव,

प्रभारी निरीक्षक चकेरी, प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा, प्रभारी निरीक्षक

किदवई नगर, थाना प्रभारी गुजैनी तथा थाना कोतवाली का पुलिस बल मौजूद रहा

है। अन्य अभियुक्तों की तलाश में जनपद से बाहर भी टीम भेजी गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें