100 स्थानों पर छापेमारी : 3700 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के 30 मामले, सीबीआई ने 11 राज्यों में की कार्रवाई
सीबीआई ने गुरुवार को देशभर में बैंक धोखाधड़ी के मामलों में छापेमारी की
यह विशेष अभियान 11 राज्यों व संघ शासित प्रदेशों में एक साथ चला
सीबीआई ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 100 स्थानों पर छापेमारी की। 11 राज्यों व संघ शासित प्रदेशों में यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी के 30 से ज्यादा मामलों में की गई। इन मामलों में कुल 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।





