मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिकी रैपर और रिकॉर्ड निर्माता शॉन कॉम्ब्स के घरों पर छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

न्यूयॉर्क। संघीय जांच एजेंसी ने सोमवार को अमेरिकी रैपर और

रिकॉर्ड निर्माता शॉन कॉम्ब्स के लॉस एंजिल्स और मियामी क्षेत्र में उनके

घरों पर छापा मारा है। कॉम्ब्स को पफ डैडी या डिडी के नाम से भी जाना जाता

है। वह कई माह से यौन उत्पीड़न जैसे कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह कार्रवाई होमलैंड सिक्योरिटी

इन्वेस्टिगेशन ने की है। इस पर कॉम्ब्स के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से

इनकार कर दिया है। होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन के प्रवक्ता निकोलस

बायसे ने भी कुछ भी कहने से परहेज किया।

हालांकि होमलैंड

सिक्योरिटी ने एक बयान में कहा कि न्यूयॉर्क के एजेंटों ने एचएसआई लॉस

एंजिल्स, एचएसआई मियामी और हमारे स्थानीय कानून प्रवर्तन भागीदारों की

सहायता से यह कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि शॉन कॉम्ब्स पर संगीत निर्माता

रॉडनी लिल रॉड जोन्स ने मुकदमा दायर किया है। उसने उन पर यौन उत्पीड़न और

यौनकर्मियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

कॉम्ब्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों वाला यह पांचवां मुकदमा है।

न्यूयॉर्क

की एक अदालत में दायर मुकदमे पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉम्बस के वकील शॉन

होली ने कहा कि यह "शुद्ध कल्पना" है। हमारे पास इस बात के निर्विवाद सबूत

हैं कि उनके दावे पूरी तरह झूठ हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें