मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा-वादा शहर के एक होटल भोजपुरी सिटी पैलेस एंड रेस्ट हाउस में पुलिस द्वारा मंगलवार को छापामारी की ।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा।नवादा शहर के एक होटल भोजपुरी सिटी पैलेस एंड रेस्ट हाउस में पुलिस द्वारा मंगलवार को छापामारी की । इस दौरान 2 महिला और 4 पुरुष को संदिग्ध हालात में हिरासत में लिए जाने की सूचना है।

अवैध देह व्यापार की सूचना पर यह कार्रवाई एसडीएम सदर अखिलेश कुमार और एसडीपीओ मुख्यालय कल्याण आनंद के नेतृत्व किया गया। होटल संचालक को भी पुलिस हिरासत में ले ली है। सभी को नगर थाना ले जाया गया है। जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि प्रशासन को उक्त होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिली थी। इसी के बाद कार्रवाई की गई।

शहर के कई होटल और गेस्ट हाउस इस प्रकार के धंधे के लिए कुख्यात रहा है। कई बार पुलिस द्वारा रेड किया गया है। जहां से गिरफ्तारियां होती रही है। लोग बताते हैं कि घंटे -दो घंटे के लिए कमरे किराए पर लोग लेते हैं और फिर अपना काम निपटा चले जाते हैं। होटल संचालक को सब पता होता है। वैसे लोगों की एंट्री तक होटल के रजिस्टर में नहीं की जाती है।

फिलहाल, प्रशासन की ताजा कार्रवाई से इस प्रकार के धंधे में लिप्त होटल संचालकों में हड़कंप है। चुनावी साल में प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहनी तय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें