मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में जेल में हुई छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में जेल में हुई छापेमारी

भागलपुर। जिले के शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर सह महिला मंडल कारा में शुक्रवार तड़के सुबह जिला दण्डाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुधीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, डीसीएलआर सदर अपेक्षा मोदी, नगर पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित कई पदाधिकारियों के द्वारा छापेमारी की गई।इस दौरान जेल के प्रत्येक सेल एवं बैरक की तलाशी ली गई। छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई। छापामारी का उद्देश्य जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के वार्ड, और किसी भी प्रतिबंधित सामग्री की जांच करना था।उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की जेलों में सुरक्षा कड़ी करने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई है। छापामारी के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा में कोताही बरतने पर फटकार लगाई और जेल मैनुअल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें