मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

जीडीपी को लेकर राहुल का तंज, कहा- 'मोदी है तो मुमकिन है'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी पहले से ही केंद्र की मोदी सरकार के प्रति हमलावर है। ऐसे में इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति द्वारा जीडीपी को लेकर दिए बयान के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

दरअसल नारायणमूर्ति ने आशंका जताई है कि कोरोना वायरस के चलते इस वित्त वर्ष में देश की आर्थिक गति आजादी के बाद सबसे खराब स्थिति में होगी। उन्होंने आशंका जताई कि इस बार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में स्वतंत्रता के बाद के सबसे बड़ी गिरावट दिख सकती है। नारायणमूर्ति की इस आशंका पर ही राहुल गांधी ने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि 'मोदी है तो मुमकिन है'।

जीडीपी के निचले स्तर पर रहने को लेकर आशंका जताने के साथ नारायण मूर्ति ने देश के आर्थिक हालात को भविष्य में बेहतर करने की एक युक्ति भी सुझाई। उन्होंने कहा कि एक ऐसी प्रणाली विकसित करने की जरूरत है, जिसमें देश की अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में प्रत्येक कारोबारी को पूरी क्षमता के साथ काम करने की अनुमति हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें