मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में पिछले 24 दिनों से जारी छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों से बातचीत का रास्ता चुना और समाधान निकाला, जबकि छात्रों ने संयम रखते हुए अपनी मांगें मनवाईं।राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी और छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। उन्हें यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। छात्रों ने सवाल पूछे तो उन्हें जवाब मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के हर छात्र के साथ खड़ी है और वह वसूली तंत्र को जड़ से बदलने के लिए संघर्ष करेगी। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी, जिसमें हर छात्र को उसकी मेहनत का पूरा फल और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का अधिकार मिले। पूरे देश में ये सिस्टम बदलेगा। अब ऐसी व्यवस्था बनेगी जो छात्रों को आगे बढ़ाए, उन्हें पीछे न खींचे।उल्लेखनीय है कि हेमंत सरकार से बातचीत के बाद देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व वाले छात्रों ने सोमवार को अपना 24 दिनों से जारी भूख हड़ताल खत्म कर दिया। हालांकि रांची में छात्रों के एक दूसरे गुट- जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच का आंदोलन जारी है। छात्र भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें