मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के पालीगंज में जनसभा के दौरान धंसा राहुल गांधी का मंच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के पालीगंज में जनसभा के दौरान धंसा राहुल गांधी का मंच

पटना (बिहार)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना के बख्तियारपुर और पालीगंज में सोमवार को जनसभाओं को संबोधित कया। पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र के पालीगंज में राहुल गांधी जैसे ही मंच पर पहुंचे मंच का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान पाटलिपुत्रा से आईएनडीआई गठबंधन से राजद की उम्मीदवार मीसा भारती ने राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उन्हें संभाला। राहुल गांधी ने कहा कि मैं ठीक हूं और मुस्कुराते हुए जनसभा की शुरूआत कर लोगों का अभिवादन किया।

राहुल ने पालीगंज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक इंटरव्यू में मोदी जी ने कहा था कि बड़े-बड़े फैसले मैं नहीं लेता परमात्मा लेते हैं। ये ऐसा ईडी से बचने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ईडी उनसे अडाणी पर सवाल करेगी। प्रधानमंत्री को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए और देश को बांटने की कोशिश मत करिए।

इससे पहले राहुल गांधी ने बख्तियारपुर में कांग्रेस उम्मीदवार अंशुल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए इस बात की गारंटी दी कि नरेन्द्र मोदी इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दस साल में कुछ नहीं किया। साथ ही कहा कि पीएम कुछ भी कहें लेकिन चार जून के बाद आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये चुनाव संविधान का चुनाव है। भाजपा वालों ने कहा है कि हम इस संविधान को फाड़ कर फेंक देंगे। तेजस्वी ने बिहार में आप लोगों को रोजगार दिया और देश में 30 लाख रोजगार हैं, जिसे वो देने का काम करेंगे। इसलिए आप भारी मतों से अंशुल को विजयी बनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें