मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी की टिप्पणी से कांग्रेस को नुकसान, पार्टी डूब रही है: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राहुल गांधी की टिप्पणी से कांग्रेस को नुकसान, पार्टी डूब रही है: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, 23 मार्च । केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी से कांग्रेस को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता भी इस बात से चिंतित हैं कि राहुल के बयानों के कारण पार्टी डूब रही है।

रिजिजू की टिप्पणी गुजरात की एक अदालत द्वारा वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणियों के लिए दोषी ठहराए जाने और दो साल की जेल की सजा दिए जाने के बाद आई है।

कांग्रेस नेता की सजा पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर रिजिजू ने संवाददाताओं से कहा, “राहुल गांधी जो कुछ भी कहते हैं, उससे नुकसान होता है। यह न केवल पार्टी को बल्कि दूसरों को भी नुकसान पहुंचाता है। यह देश के लिए अच्छा नहीं है।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस के कुछ सांसदों ने उन्हें बताया था कि राहुल गांधी के रवैये से पार्टी डूब रही है। रिजिजू ने कहा, “कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मुझे बताया है कि राहुल गांधी की कार्यशैली ने चीजों को गड़बड़ कर दिया है। इससे उनकी पार्टी को नुकसान हो रहा है। उनकी पार्टी डूब रही है।”

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राहुल गांधी ने ‘मोदी सरनेम’ खिलाफ टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि “कैसे सभी चोरों का सरनेम मोदी है?” इस टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आज इस मामले में सूरत की कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है।

मामले में सूरत से सांसद दर्शना जरदोश का कहना है कि उन्हें न्याय प्रक्रिया में पूरा विश्वास है और आज कोर्ट ने राहुल गांधी के मामले में न्याय किया है। उन्होंने विपक्ष की इस बात को लेकर भी आलोचना की कि जब राहुल गांधी सदन में उपस्थित नहीं थे तो उनका बयान कराने की मांग क्यों की गई।

गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें उनकी भाषा पर नियंत्रण नहीं है। उनके बयान से ‘मोदी’ समाज में गुस्सा पैदा हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें