मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी का कानपुर दौरा आज, पहलगाम हमले में मृतक शुभम के परिजनों से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राहुल गांधी का कानपुर दौरा आज, पहलगाम हमले में मृतक शुभम के परिजनों से करेंगे मुलाकात

कानपुर। पहलगाम हमले में मारे गए मृतकों में कानपुर जनपद के शुभम द्विवेदी भी थे। आज शहर में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मृतक शुभम के परिजनों से मिलने आ रहे है। वह सबसे पहले पहलगाम हमले में मृतक शुभम द्विवेदी के हाथीपुर स्थित घर जाएंगे। परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देंगें साथ ही शुभम को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इस दौरान वे करीब एक घंटा कानपुर में रुकेंगे।कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि विशेष फ्लाइट से राहुल गांधी रायबरेली से होते हुए कानपुर जनपद पहुंचेंगे। वे चकेरी एयरपोर्ट पर शाम करीब साढ़े तीन बजे स्पेशल फ्लाइट से लैंड करेंगे। एयरपोर्ट पर वे कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे। करीब चार बजे शुभम के घर पहुंचेंगे। वह जनपद में करीब आधे से एक घंटे तक रुकेंगे। इसके बाद सीधे चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।जिलाध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व सांसद व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रमोद तिवारी और निलांशु चतुर्वेदी भी मौजूद रहेंगे। वह रायबरेली से विशेष फ्लाइट के जरिये चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित है। शुभम के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान वह सरकार के सामने भी अपनी मांगें रख सकते हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें