मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

अलगाववादी नेताओं जैसी हो गई है राहुल गांधी की बुद्धि: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अलगाववादी नेताओं जैसी हो गई है राहुल गांधी की बुद्धि: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विदेशी धरती पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भारत की चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बुद्धि अब देशविरोधी और अलगाववादी नेताओं जैसी हो गई है।

केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत की संवैधानिक संस्थाओं को विदेशी भूमि से निशाना बनाना सत्ता से दूर होने की विचलित अवस्था का परिणाम है। इस जन्म में प्रधानमंत्री की कुर्सी नहीं मिलने की हताशा और निराशा में दिया गया राहुल गांधी का यह बयान निंदनीय है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और उनसे तत्काल माफी मांगने की मांग करते हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर पर, विधानसभा चुनावों और निकाय चुनावों में मेहनत करनी चाहिए। भाजपा के नेता मेहनत करेंगेतो टीएमसी, सपा और कांग्रेस नहीं जीत पाएगी। कमल का फूल खिलेगा और 2047 तक देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने ये भी दावा किया कि जिन प्रदेशों में नहीं है, वहां भी बनेगी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव की बुद्धि खराब हो गई है। बिहार चुनाव के बाद से वे संतुलन खो चुके हैं और मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बौखलाहट में दिए गए बयान और लगाए गए पोस्टर हताशा दिखाते हैं।

गुंडा माफिया के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होगी।

किसानों के मसीहा और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा विरोधी सभी दल आपा खो चुके हैं और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा।

जनता चुनाव में कमल खिलाकर जवाब देगी।

एक्स पोस्ट में डिप्टी सीएम ने कहा कि अपने आका जार्ज सोरोस की मानसिक गुलामी छोड़कर राहुल गांधी को विकसित भारत के लिए मोदी सरकार का सकारात्मक समर्थन करना चाहिए। जर्मनी, अमेरिका हो या कोई और देश, भाजपा के खिलाफ उनको देश के भीतर लड़ने की कला आनी चाहिए। दरअसल, आज के इन बनावटी गांधी के लिए राजनीति महज एक टाइमपास मनोरंजन है। इसलिए राष्ट्र निर्माण में लगी भाजपा का वह कतई मुकाबला नहीं कर सकते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें