मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी रामगढ़ में गुजारेंगे रात, पहुंचे सेफ हाउस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी रामगढ़ में रात गुजारेंगे। बोकारो से चलकर उनका काफिला गोला में रुका। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वे आम नागरिकों से मिलते हुए सीधे रामगढ़ पहुंचे। रामगढ़ शहर के सिद्धू कान्हू मैदान में उनकी टीम ने सेफ हाउस का निर्माण किया है। अपनी टीम के साथ राहुल गांधी डिनर करेंगे। सेफ हाउस की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी और सीआरपीएफ बटालियन को सौंपा गया है।

पांच फरवरी की सुबह 8:00 बजे एक बार फिर राहुल गांधी की यात्रा निकलेगी। यहां सेफ हाउस में ही तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रीय गान होगा। पूरी टीम राष्ट्रीय गान में शामिल होगी। फिर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राहुल गांधी रामगढ़ शहर का भ्रमण करेंगे। शहर के बाजारटांड़, चट्टी बाजार होते हुए उनका काफिला गांधी चौक पहुंचेगा। इसके बाद मेन रोड, सुभाष चौक होते हुए राहुल गांधी रांची के लिए रवाना होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें