मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

‘वोटर अधिकार यात्रा’ से बिहार में राहुल गांधी की दाल नहीं गलेगी: दिलेश्वर कामत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। बिहार के सासाराम से शुरू हुई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि राहुल गांधी समेत इंडी अलायंस की दाल बिहार में गलने वाली नहीं है। राहुल गांधी की यह यात्रा रविवार को सासाराम से शुरू हुई। 16 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 25 जिलों को कवर करने के बाद यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक जनसभा में होगी।

आईएएनएस से बातचीत में जदयू सांसद ने कहा कि बिहार की जनता अनुभवी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के विकास कार्यों को पहचानती है, जिसके चलते विपक्ष की यह यात्रा प्रभावी नहीं होगी।

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों पर जदयू सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए प्रेस वार्ता की है, जिसमें राहुल गांधी से सात दिनों के भीतर हलफनामा (एफिडेविट) दाखिल करने या माफी मांगने को कहा गया।

जदयू सांसद ने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ देख रही है कि कैसे इंडी अलायंस के लोग चुनाव आयोग, जो कि एक संवैधानिक संस्था है, पर आरोप लगाते हैं। आयोग संवैधानिक संस्था होने के नाते निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना, मृत या फर्जी वोटरों को हटाना और डुप्लिकेशन को खत्म करना है। आयोग की यह प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है।

एनडीए द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने पर जदयू सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन बहुत ही योग्य और अनुभवी व्यक्ति हैं। वह झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। पहले भी वह साउथ में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। हम लोगों को योग्य व्यक्ति मिल रहा है। एनडीए ने एक योग्य उम्मीदवार को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार अनुभवी व्यक्ति हैं। हमारा दोनों सदनों में बहुमत है। हमारी जीत तय है। उन्होंने कहा कि देश को उनके अनुभवों का लाभ होगा। एनडीए वोट देकर भारी मतों से उन्हें जीताएंगे। मैं इंडिया ब्लॉक से भी कहना चाहूंगा कि उन्हें अपना समर्थन देना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें