मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल ने विदेश मंत्री से उठाया श्रीलंका की कैद में भारतीय मछुआरों का मुद्दा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राहुल ने विदेश मंत्री से उठाया श्रीलंका की कैद में भारतीय मछुआरों का मुद्दा

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर 21 सितंबर को श्रीलंकाई प्रशासन की ओर से 37 तमिलनाडु मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने और उनकी नौकाएं जब्त किए जाने का मुद्दा उठाया है।राहुल ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं की कठोर निंदा की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री ने अनुरोध किया है कि श्रीलंकाई प्रशासन के साथ इस मुद्दे को उठाया जाए और जल्द से जल्द मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित की जाए।राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि मयिलादुथुराई से सांसद आर सुधा ने उन्हें जानकारी दी है कि गिरफ्तार किए गए मछुआरे छोटे स्तर पर तट के नजदीक मछली पकड़ने का काम करते हैं। इसके अलावा जिन नौकाओं पर वह सवार थे, वह सामुदायिक नौका थी। उन्होंने कहा कि उस दिन असल में वे श्रीलंकाई प्रशासन से नौका को बचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने श्रीलंकाई प्रशासन से बचाव कार्य में सहयोग भी मांगा था। इसके बावजूद मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय जलीय सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें