मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:23 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगे : सारंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल। बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी मां को लेकर कहे गए अपशब्दों की हर तरफ निंदा हो रही है। मध्य प्रदेश सरकार के युवा व खेल कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए।

राज्य के मंत्री सारंग ने कहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश की मान्यताओं और परंपराओं को तार-तार किया है। राहुल गांधी संविधान की बहुत बात करते हैं और देश की जनता को गुमराह करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। उसी यात्रा के मंच से देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां, जो स्वर्गवासी हैं, पर अपमानजनक टिप्पणी की जाती है। इस घटना को तीन-चार दिन हो गए हैं, मगर राहुल गांधी ने खंडन नहीं किया। उन्हें सामने आकर देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी किसी के रहमोकरम पर प्रधानमंत्री नहीं है, मगर कांग्रेस को लगता है कि गरीब का बेटा, पिछड़ा वर्ग का बेटा और एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है। वे तो यही चाहते हैं कि नेहरू परिवार राज करे और सत्ता में आए। यही उनकी अभिलाषा है। वहीं राज्य के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा है कि कांग्रेस के मंच से जिस भाषा का प्रयोग किया गया है, वह बहुत निंदनीय है। जो व्यक्ति राजनीति से जुड़ा नहीं है, उसे क्यों जोड़ा जा रहा है? जो भी कहना है, वह सामने आकर कहना चाहिए। कांग्रेस की जो परंपरा है, वही सामने आई है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। इस पर कांग्रेस सवाल उठा रही है। कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री सारंग ने कहा है कि कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीति करती है। एक युवा आगे बढ़ रहा है, इसमें खुशी होनी चाहिए। यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है, वे मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने है, वे क्रिकेट में काम कर रहे हैं। गांव और कस्बे के बच्चों को वे प्रोत्साहित कर रहे हैं।

राजनीति में परिवारवाद की चर्चा और गांधी परिवार पर हमला करते हुए सारंग ने कहा, "राजनीति में परिवारवाद की शुरुआत तो कांग्रेस ने की थी। सवाल यह है कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल व प्रियंका कौन हैं? वे परिवारवाद के कारण सांसद बन गए। राहुल गांधी तो पंच और सरपंच का तक चुनाव नहीं जीत पाएंगे। प्रियंका को राजनीति की एबीसीडी नहीं आती और वे सांसद बन गई, परिवारवाद तो यह होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें