मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी बोले- 'गलती सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी बोले- 'गलती सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी'

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार की गलती की कीमत जनता चुकाएगी। राहुल गांधी ने भविष्य में भी तेल कीमतों में इजाफा होने की आशंका व्यक्त की है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "गलती सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। 3 रुपए का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।"

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश की जनता को ये समझना होगा कि इस समय वैश्विक ईंधन संकट के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट की बड़ी वजह सरकार में नेतृत्व संकट, दूरदर्शी सोच का अभाव है और अक्षमता कूट-कूट कर भरी है।

खड़गे ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "ये संकट सरकार की ओर से लाया गया संकट है, जिसका खामियाजा देश की जनता को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर अपनी जेब से भरना पड़ रहा है। जब डीजल के दाम बढ़ते हैं तो पूरे देश में महंगाई का असर पड़ता है। उद्योगों से लेकर घरेलू बजट व किसानों तक सब पर बुरा असर पड़ता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हुई, तो देश को बताया गया कि 'सब चंगा सी' और कांग्रेस पार्टी के सवालों को नकारा गया। कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उल्टा अमेरिकी 'अनुमति' और 'इजाजत' के चलते हमारी संप्रभुता को गिरवी रखा गया।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान सरकार ऐसे बरताव करती है कि 'सब सामान्य है' और केंद्र सरकार का काम केवल राज्यों में चुनाव लड़ना है। अब जब संकट बढ़ रहा है तो प्रधानमंत्री 'वर्क फ्रॉम होम' और ईंधन बचाने का झुनझुना बजाने लगे।

खड़गे ने सरकार से पूछा, "मार्च में जो रूसी तेल खरीदने का 30-दिन की छूट दी थी, जिसमें अमेरिका ने 'इजाजत' और 'अनुमति' जैसे अपमानजनक शब्द लिखे थे, खबरों के अनुसार अब भारत सरकार उस छूट का विस्तार चाहती है।

सवाल है कि सरकार ने देश को 'अनुमति' मांगने की स्थिति में क्यों पहुंचा दिया है?"

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी सवाल किया कि क्या ये सच नहीं है कि जब अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम कम थे, तब सरकार ने आम जनता को कोई राहत नहीं दी, उल्टा टैक्स से 10 सालों में 43 लाख करोड़ रुपए कमाए? खड़गे ने पूछा कि जनता पर महंगाई का बोझ क्यों लादा जा रहा है?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें