मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

पैलेट गन मामले को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, डीसीपी ऑफिस के बाहर दिया धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पैलेट गन मामले को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, डीसीपी ऑफिस के बाहर दिया धरना

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच की प्रगति जानने के लिए डीसीपी ऑफिस गए थे।

राहुल गांधी पहले कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन गए थे। वहां से वे सीधे संसद मार्ग थाने स्थित डीसीपी ऑफिस पहुंचे। वे पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को साथ लेकर गए थे और इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे थे। दिल्ली के डीसीपी ऑफिस में उनके साथ डीसीपी नई दिल्ली के अलावा जॉइंट सीपी भी डीसीपी रूम में मौजूद थे।

राहुल गांधी का मकसद यह जानना था कि छात्रों पर पैलेट फायरिंग के मामले में जांच अब तक कहां पहुंची है और पुलिस ने क्या कार्रवाई की है।

डीसीपी ऑपिस से बाहर आते ही राहुल गांधी पीड़ित परिवार के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर मीडियाकर्मियों की भारी भीड़ जमा है। साहिल वही छात्र है, जो विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हो गया था।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वे इस शिकायत को दर्ज कराने के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे। पुलिस की ओर से अभी इस मामले में जानकारी दी गई है कि शिकायतकर्ता की तरफ से शिकायत दी गई है जबकि राहुल गांधी शिकायतकर्ता नहीं हैं।

नई दिल्ली डीसीपी सचिन शर्मा की ओर से राहुल गांधी से लगातार बात की जा रही है। पुलिस ने कहा है विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 20 जुलाई को दर्ज हुए सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच के पास है। शिकायतकर्ता को यह बता दिया गया है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच के पास है और यह शिकायत भी क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें