मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी एक 'सीरियल लायर' हैं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय संविधान की ताकत पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करते क्योंकि वह भारत का इतिहास जानते नहीं हैं। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि राहुल गांधी एक सीरियल लायर हैं।

सीएम फडणवीस ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी भारतीय संविधान की ताकत पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करते।

इसकी एक वजह यह है कि वह भारत का इतिहास जानते नहीं हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर भारत के संविधान को बदलकर, भारत में एकाधिकारशाही लाने का प्रयास करके देख लिया। भारत की जनता ने उसे पलट दिया। ये भारत का लोकतंत्र है, बाबासाहेब अंबेडकर का दिया हुआ लोकतंत्र है। किसी में ताकत नहीं है जो देश के लोकतंत्र को कमजोर करके दिखाए। इनका दिमाग कमजोर है। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि राहुल गांधी एक सीरियल लायर हैं।"

मुख्यमंत्री फडणवीस ने साइबर जागरूकता माह के उद्घाटन पर मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज महाराष्ट्र में हमने साइबर जागरूकता माह की शुरुआत की है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में इसकी शुरुआत की है। हम सब लोग जानते हैं कि आज स्ट्रीट क्राइम से भी ज्यादा हमारे सामने साइबर क्राइम की चुनौती है। बड़े पैमाने पर फिशिंग, फाइनेंशियल फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, जबरदस्ती वसूली, साइबर बुलिंग हो रही है। समाज के सामने नई चुनौती के रूप में इसे देखा जा रहा है।''

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में हमने देश का सबसे अच्छा साइबर सुरक्षा सेंटर तैयार करके इसका मुकाबला करने की व्यवस्था खड़ी की है, लेकिन इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि क्राइम न हो। अपराध से बचने के लिए जागरूकता फैलाना ज्यादा महत्वपूर्ण है और विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए भी जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें