मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी को मिली उनके किए की सजा : भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राहुल गांधी को मिली उनके किए की सजा : भाजपा

नई दिल्ली, 23 मार्च । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरनेम को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर सूरत की कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। यह उनके किए की सजा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि के मामले में दो साल की सजा दी है। कांग्रेस बहुत कुछ कह रही है लेकिन ये नहीं बता रही है कि राहुल गांधी ने कहा क्या? प्रसाद ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करते हुए कहा था, “कैसे सभी चोरों का सरनेम मोदी है?” इस मुद्दे पर सुनाई करते हुए कोर्ट ने राहुल को उनके किए की सजा दी।

प्रसाद ने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने गलत भाषा का उपयोग किया हो। वह आए दिन देश को अपमानित करते रहते हैं। उन्होंने अपने लंदन दौरे में देश सहित हमारे संविधान को भी अपमानित करने का काम किया था। भाजपा नेता प्रसाद ने कहा कि एक ओर राहुल गांधी सत्य और अहिंसा में विश्वास रखने की बात करते हैं और दूसरी ओर देश की सेना का अपमान करते हैं। शहीदों की शहादत का मजाक उड़ाते हैं। देश की राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रशक्ति का अपमान करते हैं। मतदाताओं का अपमान करते हैं। ऐसा नहीं चलेगा क्योंकि देश राहुल के हिसाब से नहीं बल्कि संविधान के हिसाब से चलेगा।

उल्लेखनीय है कि राहुल ने कर्नाटक में वर्ष 2019 में एक चुनावी रैली में कहा था कि सारे चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? इस टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आज इस मामले में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें