मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

मानहानि मामले में बयान दर्ज कराने सुलतानपुर नहीं पहुंचे राहुल गांधी, 20 फरवरी को होगी सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मानहानि मामले में बयान दर्ज कराने सुलतानपुर नहीं पहुंचे राहुल गांधी, 20 फरवरी को होगी सुनवाई

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आज सुनवाई के लिए पेश होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इस कारण काेर्ट ने अंतिम अवसर देते हुए 20 फ़रवरी की तारीख नियत की है। सांसद राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी शुक्ला ने साेमवार काे बताया कि राहुल गांधी आज के दिन केरल में हैं, इस कारण वह यहां नहीं आ सके।जिले की कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विजय मिश्रा ने अक्टूबर 2018 में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्हाेंने आरोप लगाया था कि अगस्त 2018 में कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में सुलतानपुर काेर्ट में बीते पांच वर्षों से कार्यवाही चल रही है। राहुल गांधी के पेश न होने पर दिसंबर 2023 में तत्कालीन जज ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जहां विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दे दी थी। इसके बाद 26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराते हुए खुद को निर्दोष बताया और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था। राहुल गांधी के बयान के बाद कोर्ट ने वादी पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। तब से इस मामले में लगातार गवाह पेश किए जा रहे हैं।वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय के अनुसार हमारी तरफ से गवाह राम चंद्र दुबे को 6 जनवरी को पेश किया गया था। उनसे डिफेन्स काउंसिल ने जिराह पूरी की थी। अब फाइल 313 में कोर्ट ने आज के लिए नियत किया है। राहुल गांधी को अब व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा, जहां उनका 313 का बयान रिकॉर्ड होना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें