मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी ने दो करोड़ नौकरी के वादे पर मोदी सरकार को घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने के वादे पर बुधवार को मोदी सरकार को जमकर घेरा। राहुल ने कहा कि नौकरी का वादा करने वाले लोग सत्ता में आने के बाद युवाओं को ही भूल गए। रोजगार के नाम पर लाई गई अग्निवीर योजना भी युवाओं और सैनिकों के साथ एक धोखा है।

शहर के घंटाघर में राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एक सभा में कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होने का रास्ता बंद कर रही है। यह योजना युवाओं को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि देश के युवा रोते और चिल्लाते हुए रोजगार मांग रहे हैं लेकिन उन्हें बदले में लाठियों से इनाम दिया जा रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में दलित, पिछड़े नहीं जा सके, यही इनकी सामाजिक समरसता है। कांग्रेस आएगी तो इन्हीं दलित-पिछड़ों व अल्पसंख्यकों यानी 90 प्रतिशत का राज हो जाएगा। आज करीब 90 प्रतिशत वही आबादी परेशान है और इनकी बड़ी जगहों पर कहीं भी भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान लेकर आए हैं। यह देश नफरत नहीं, भाईचारा, मोहब्बत एक-दूजे की मदद का है। वर्तमान दौर में पिछड़े, दलित, आदिवासियों को न्याय नहीं मिल रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें