मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी की आज भाजपा के मानहानि केस में बेंगलुरु की अदालत में पेशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह विमान से

बेंगलुरु रवाना हो गए। उन्हें मानहानि केस में बेंगलुरु की विशेष अदालत में

सुबह 10ः30 बजे पेश होना है। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने 2023 के राज्य

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और उन पर मुख्यधारा के समाचार पत्रों में

कथित रूप से झूठे विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाया था।

इस

विज्ञापन में राहुल गांधी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर

कमीशनखोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद भाजपा नेता ने उनके खिलाफ मानहानि का

मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में अदालत ने पिछली सुनवाई में राहुल गांधी

को सात जून को पेश होने को कहा था।

इस मुकदमे में कांग्रेस

नेता और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया भी

आरोपित हैं। हालांकि अदालत से दोनो को जमानत मिल चुकी है। आज पेशी के दौरान

राहुल गांधी व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग कर सकते हैं। डीके शिवकुमार का

कहना है कि यह राजनीति से प्रेरित मामला है।

राहुल की पेशी के

दौरान अदालत परिसर में कोई असुविधा ना हो इसके लिए कांग्रेस ने

कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वो न्यायालय के आसपास इकट्ठा ना हों।

कांग्रेस की राज्य इकाई के अनुसार, इसके बाद राहुल सुबह साढ़े 11 बजे

क्वींस रोड स्थित भारत जोड़ो भवन में राज्य से कांग्रेस के नवनिर्वाचित

सांसदों के साथ चर्चा करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें